गढ़वा :
गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के पूरेगाड़ा गांव निवासी जोखन सिंह की पत्नी राजमती देवी 60 वर्ष की मौत मोटरसाइकिल से गिरने से हो गई ।
घटना के संबंध में बताया गया कि राजमती देवी अपने पोते रामाशंकर सिंह के साथ मोटरसाइकिल से रंका राशन कार्ड बनवाने के लिए आई थी। वापस लौटने के क्रम में थाना मोड़ के पास चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो हो गई ।घटना के बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।