whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277728
Loading...


प्रेमिका की रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने कराई थी युवक की हत्या ,चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बंका पहाड़ी हत्या कांड का उद्भेदन

location_on मेराल access_time 23-Apr-22, 05:29 PM visibility 657
Share



प्रेमिका की रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने कराई थी युवक की हत्या ,चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बंका पहाड़ी हत्या कांड का उद्भेदन


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल पुलिस ने एक हफ्ता पूर्व मेराल थाना क्षेत्र के बंका पहाड़ के समीप एक युवक की हुई हत्या का उद्भेदन करते हुए हत्या में शामिल 4 युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक के के साह ने बताया कि मेराल थाना क्षेत्र के बंका पहाड़ के समीप बदबू देता हुआ एक अज्ञात शव बरामद हुई थी। बाद में उसका पहचान रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश भुइंया का पुत्र आशीष कुमार 22 वर्ष के रूप में हुआ था।मृतक की मां प्रभात कुंवर के लिखित आवेदन के आधार पर मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। हत्या जैसी जघन्य घटना को गंभीरता से लेते हुए इस कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया, जो पूरी तत्परता के साथ 1 सप्ताह के अंदर ही कांड का उद्भेदन करते हुए इसमें संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही कांड में प्रयुक्त मोबाइल, टेंपो, गमछा एवं पत्थर को जप्त किया गया। पुलिस निरीक्षक केके साह ने बताया आशीष की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई। मृतक आशीष की शादी जिस लड़की से तय हुई थी उसका प्रेम प्रसंग गांव के ही राज कुमार चंद्रवंशी से विगत 3 वर्ष पूर्व से चल रहा था। हत्या के 3 दिन बाद आशीष का तिलक चढ़ना था जो प्रेमी को नागवार गुजरा। उसने आशीष को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों के साथ योजना बनाकर आशीष कुमार को 15 अप्रैल को योजना के अनुसार अपने दोस्तों के साथ टैंपू द्वारा रंका से मेराल थाना अंतर्गत पढुआ में शराब एवं मुर्गा का सेवन कराया। नशा में होने के बाद उसे बंका पहाड़ स्थित घटनास्थल पर टेंपू से ले गया, जहां राज कुमार चंद्रवंशी मृतक आशीष कुमार को अपने दोस्त मनदीप, अमित, दीपक एवं सुनील के साथ रात्रि के अंधेरे में सुनसान होने का फायदा उठाकर गमछा की सहायता से गला घोट कर हत्या कर दिया।
शव का पहचान न हो इसलिए पत्थर से चेहरा, सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों को कुचल दिया। ईसके बाद शव को वहां से कुछ दूर ले जाकर झाड़ी में फेंक दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राज कुमार चंद्रवंशी 19 वर्ष पिता प्रदीप राम, मनदीप पासवान 35 वर्ष पिता भोला पासवान, अमित प्रजापति उर्फ लच्छु 20 वर्ष पिता दशरथ महतो तथा दीपक कुमार उर्फ चोली 20 वर्ष विजय रामू राम सभी पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव के रहने वाले हैं। छापेमारी दल में मेराल थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक सुरजीत चौधरी, संजय कुमार कुशवाहा, संजय कुमार, पुअनि गढ़वा थाना के कृष्ण कुमार कुशवाहा के साथ आरक्षी अतुल राज, नीतीश कुमार सिंह तथा वीरेंद्र कुमार शुक्ला आदि शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play