रंका :
आनंद मार्ग रंका इकाई के द्वारा रंका बाजार में पनशाला का उद्घाटन दिल्ली मठ के अवनिद्रा नंद एवं अखिलेश दास ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रंका में गर्मी का तापमान काफी बढ़ गया है। जिसको देखते हुए राहगीरों को पानी की दिक्कत ना हो इसके लिए आनंद मार्ग के द्वारा प्रत्येक वर्ष पनशाला का व्यवस्था किया जाता है। इसी क्रम में आज राहगीरों पानी बतासा व्यवस्था कर पनशाला का उद्घाटन किया गया ।इस अवसर पर तसव्वर खान बनारसी सोनी अनिल माली कलूट मियां सत्येंद्र राम उपेंद्र राम दीपक कुमार चौरसिया आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।