खरौंधी :
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में *"स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे अभियान 2022"* के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय प्रांगण खरौंधी से शिक्षा विभाग की ओर से स्वच्छता रथ रवाना किया गया।
बीडीओ गणेश महतो बीईओ राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह रथ खरौंधी प्रखंड अंतर्गत आगामी 14 दिनों तक, प्रत्येक दिन चार विद्यालय में घूम कर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में प्रखंड के सभी विद्यालय को तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।
इस अभियान की सफलता हेतु 14 दिनों तक स्वच्छता वैन को चलाया जाना है।
प्रतिदिन 4 विद्यालयों के कवरेज के आधार पर स्वच्छता वैन चलेगा। स्वच्छता वैन पर 1 राजमिस्त्री, 1 प्लंबर एवं 1 स्कूल वाश एक्सपर्ट रहेंगे, जो उपस्थित बच्चे एवं अभिभावकों को प्रशिक्षित करेंगे, तथा स्वच्छता सम्बन्धी आधारभूत संरचना (शौचालय) को तुरंत ठीक करेंगे।
साथ ही विद्यालय में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की छोटी- मोटी मरम्मती के कार्य में ऑन- द- स्पॉट सहयोग प्रदान करेंगे। इसके अलावा विद्यालय में स्वच्छता सुविधाओं को बनाए रखने, उचित व्यवहार और जागरूकता को बनाए रखने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों, बाल संसद, सरस्वती वाहिनी आदि को सहयोग प्रदान करेंगे। रथ रवानगी के समय बीडीओ बीईईओ ने उपस्थित राजमिस्त्री, प्लंबर एवं स्कूल वाश एक्सपर्ट से उसके कार्यों आदि का जायजा भी लिया साथ ही संबंधित कनीयभियंता से उक्त कार्यों की मॉनिटरिंग करने व उससे संबंधित प्रतिवेदन तैयार करने हेतु निदेशित किया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों को सुसज्जित करना और विद्यालय में व्याप्त समस्याओं का समाधान करना है ऐसे में इससे जुड़े पदाधिकारी व कर्मी पूरी लगन के साथ ओर कार्य करें।
वही आज शुक्रवार को उ0 मध्य विद्यालय मझुगांवा,NPS अजनिया टिकर,गजधरा,माधोडेरा में रथ पहुँचा। मौके पर बीडीओ एवं बीईईओ तथा बीपीएम नवीन कुमार,जेई अनूप दुबे,रवि कुमार,सोनू कुमार सहित शिक्षा विभाग के क्रर्मी एवं प्रखंड कार्यलय क्रर्मी उपस्थित थे।