भवनाथपुर :
भवनाथपुर टाउनशिप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पृथ्वी दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य बर्जेस सिंह व दीदी भैया बहनों के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बहुत से भैया बहनों ने पर्यावरण के संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक अपने विचार रखे । भैया बहनों ने बताया कि हर गुजरते साल के साथ, जलवायु खराब होती जा रही है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें। उन्होंने यह भी बताया यह विशेष दिन लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है कि कैसे वे पृथ्वी को प्रदूषण ,ग्लोबल वार्मिंग ,पानी की कमी और अन्य संकटों से बचाने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि 1969 में पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का आइडिया प्रस्तुत किया गया और पहली बार इसे वर्ष 1970 में 22 अप्रैल को मनाया गया। इस दिन की शुरुआत का भी एक घटनाक्रम रहा है। 1969 में कैलिफ़ोर्निया के पास ही एक बड़ा तेल रिसाव हुआ, इस घटना से परेशान होकर नेल्सन ने राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास शुरू किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन भैया शिवम शुक्ला ने किया इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्य राम इकबाल शर्मा, समीर साहू, विभा पांडे , राकेश, विकास श्रीवास्तव, अमित मंडल , अमरीश पांडे, योगेंद्र , आशीष , शुभम, वैभव विश्वकर्मा , रूप लता कुमारी , सुनीता शुक्ला, आदित्य पाठक , काजल कुमारी , रितु , अंजली सिंह। एवं विद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।