भवनाथपुर :
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद भवनाथपुर प्रखंड में तेज गर्मी के साथ साथ चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गई है प्रत्याशी चौक चौराहों के होटल से लेकर अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करना शुरू कर दिया है।
हालांकि तेज धूप होने के कारण अधिकतर प्रत्याशी रात्रि में अपने जनसम्पर्क अभियान कर रहे है । भवनाथपुर प्रखंड के 9 पंचायतों में एक जिला परिषद 09 मुखिया एवं 12 पंचायत समिति सदस्य तथा 127 वार्ड सदस्य होंगे वही भवनाथपुर प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 46497 जिसमें 24406 पुरुष एवं 22, 091 महिला मतदाता है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए 09 पंचायत मिलाकर के 127 मतदाता केंद्र बनाए गए हैं। बनसानी पंचायत में दो पंचायत समिति सदस्य एक मुखिया 19 वार्ड के लिए 6919 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे इसमें 3626पुरुष एवं 3290 महिला मतदाता शामिल हैं मकरी पंचायत में दो पंचायत समिति सदस्य , एक मुखिया तथा कुल मतदाता 7702 जिसमें 4069 पुरुष 3633 महिला मतदाता है वही चपरी पंचायत में एक पंचायत समिति सदस्य, एक मुखिया 12 वार्ड सदस्यों के लिए 4532 मतदाता जिसमें 2383 पुरुष एवं 2149 महिला शामिल है पंडरिया पंचायत में एक पंचायत समिति सदस्य ,एकमुखिया 12 वार्ड के लिए 4334 मतदाता है 2554 पुरुष 2080 महिला शामिल हैं, सिंदुरिया पंचायत में एक पंचायत समिति सदस्य, एक मुखिया तथा 11 वार्ड 3496 मतदाता है जिसमें 1833 पुरुष 1643 महिलाएं हैं जबकि भवनाथपुर पंचायत में दो पंचायत समिति सदस्य उत्तरी और दक्षिणी ,एक मुखिया 16 वार्ड सदस्य सदस्य है जिसमें 6273 मतदाता हैं जिसमें 3235 पुरुष 3038 महिला मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे और अरसली दक्षिणी में एक पंचायत समिति सदस्य एवं एक मुखिया 13 वार्ड के लिए कुल मतदाता 4251 है जिसमें 2240 पुरुष 2041 महिला मतदाता है और अरसली उत्तरी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य एक मुखिया 11 वार्ड के लिए कुल मतदाता 4748 है इनमें 2469 पुरुष 2289 महिला है एवं कैलान पंचायत में एक पंचायत समिति सदस्य एक मुखिया 12 वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल मतदाता 4242 हैं इनमें 2258 पुरुष 1984 महिला मतदाता शामिल हैं।