मेराल :
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को मेराल थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे 2 दर्जन से अधिक छोटी बड़ी गाड़ियों को पकड़ा गया। अभियान के तहत 25 टेंपो तथा सात ट्रक पकड़े गए।
चेकिंग के दौरान वाहनों का सभी आवश्यक कागजात के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस ओवर लोडिंग इत्यादि की जांच की गई। इस दौरान पकड़े गए चार बड़ी गाड़ियों को फाइन देकर छुड़ा लिया गया जबकि 25 टेंपो तथा 3 बड़ी गाड़ियों को मेराल थाना परिसर में रखा गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में अफरा तफरी देखा गया।