whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281810
Loading...


रंका में मुखिया के 30 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा

location_on रंका access_time 20-Apr-22, 07:35 PM visibility 648
Share



रंका में मुखिया के 30 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का पर्चा


आरती कुमारी check_circle
संवाददाता



रंका : रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखण्ड अंतर्गत 14 पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए कुल 143 आवेदनों की बिक्री की गई। जिसमें से अभी तक 3 दिनों में 30 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज कराया है । सबसे ज्यादा चुतरू पंचायत से 6 प्रत्याशियों में महफूज आलम अखिलेश सोनी अशरफ अली मोमिन उल्लाह अंसारी तारकेश्वर सिंह सुभद्रा देवी अखिलेश सोनी ने नामांकन दर्ज किया है। जबकि सबसे कम कंचनपुर पंचायत से एक प्रत्याशी गीता देवी रूप में किया गया है । नामांकन जमा करने वालों में बिश्रामपुर पंचायत के जसिंता देवी देव मानी कुमारी ज्योति लाकड़ा तमगे कला से यशोदा देवी सरिता कुमारी खरडीहा पंचायत से नेहा कुमारी रेणुका देवी मानपुर पंचायत से असमुद्दीन अंसारी सलीम अंसारी गुलाम सरवर अंसारी हसगुल्ला अंसारी खपरो पंचायत से सहाना खातून शहनाज परवीन सीमंती कुमारी सोनदाग पंचायत से रीमा देवी मालती देवी जितेंद्र कुमार सीता राम सिरोई खुर्द से युवराज सिंह ने नामांकन किया है।
जबकि वार्ड पार्षद के लिए अभी तक 200 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है ।उसमें से नामांकन भरने वाले की संख्या 5 दर्जन से ऊपर बताई जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 181 वार्ड के लिए चुनाव किया जाना है जिसमें से लगभग 5 दर्जन के आसपास लोगों ने नामांकन पत्र को भर दिया है इधर अंचल पदाधिकारी शंभू राम ने जानकारी देते हुए बताया की मुखिया पद के लिए 30 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है जबकि मुखिया पद के लिए अभी तक 143 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है। जबकि रंका चुटिया तथा दुधवल तीन पंचायत के एक भी प्रत्याशी ने आज तक नामांकन दर्ज नहीं किया है ।उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी शंभू राम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम ने संयुक्त रूप से बताया कि नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्द ढंग से नियमानुसार नामांकन की प्रक्रिया जारी है ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play