whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27279925
Loading...


निर्माण के पांचवें वर्ष ही पुलिया में आई दरार दुर्घटना का बढ़ा खतरा

location_on गोदरमाना access_time 25-Jul-20, 08:32 PM visibility 721
Share



निर्माण के पांचवें वर्ष ही पुलिया में आई दरार दुर्घटना का बढ़ा खतरा


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



गोदरमाना : गोदरमाना, रंका एवं भंडरिया प्रखंड को जोड़ने वाले मडुआ नाला पर बनाए गए पुल में दरारें पड़ गई है, जिसके चलते उक्त पुल पर भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। विदित हो कि इस नाले पर बना बरसो पुराना पुल 2014 में बीच वाला स्लैब एकाएक टूट गया था जिससे की महीनों तक आवागमन बाधित रहा था। तब 2014 -15 में इस नऐ पुल का निर्माण कराया गया है। परंतु निर्माण में गुणवत्ता के कमी एवं संबंधित अधिकारियों के ध्यान नहीं दिए जाने के चलते पुल के बीच में दरार आ गई है। मडूवा नाला भंडरिया प्रखंड का सीमांत है। नाला के एक तरफ भंडरिया प्रखंड पड़ती है जो कि डाल्टनगंज और रांची जाने के लिए अधिकतर लोग उसी सड़क का प्रयोग करते हैं।
नाले के इस तरफ रंका प्रखंड पड़ती है। इस पुल के माध्यम से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आसपास के इलाके के लोगों के साथ भारी वाहन भी रमकंडा होते हुए डालटेनगंज और आगे का भी सफर तय करते हैं, मालवाहक ट्रकों को इस मार्ग के द्वारा छत्तीसगढ़ से झारखंड एवं बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल भी जाने में सुविधा होती है। इसी के साथ पुल को दोनों तरफ से जोड़ा गया सड़क में भी बारिश की वजह से कटाव हो चुका है, एप्रोच सड़क के किनारे से कई जगह मिट्टी बह गई है वहीं एप्रोच सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं जिससे कि कभी भी दुर्घटनाओं की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play