कांडी :
गढ़वा डंडई रमुना रोड में बुधवार के सुबह चुन्दी के समिप अनियंत्रित होकर बस पलटने से एक दर्जन सवारी घायल हो गए हैं।

घायलों में चिनिया थाना के डोल निवासी नरेश प्रसाद की पत्नी रीता देवी, डंडई के अशोक प्रसाद, मेराल थाना के मेराल निवासी राजकुमार गुप्ता का पुत्र विकास कुमार जयसवाल, चिनिया थाना के राज बास निवासी राजेश प्रसाद की पुत्री रिंकी कुमारी का नाम शामिल है। घटना के संबंध में घायल अशोक प्रसाद ने बताया कि पुत्री के शादी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में तय हुआ था।

सभी कोई बस में सवार होकर वही होटल में शादी कराने जा रहे थे। इसी बीच बस चालक की लापरवाही से दुर्घटना घट गई बताया जा रहा है कि बस का खलासी गाड़ी चला रहा था।
इसी बीच अनियंत्रित होकर बस पलट गई जिसमें सभी लोग घायल हो गए जबकि कुछ लोग को हल्की फुल्की चोट लगी है। जबकि चार व्यक्ति को गंभीर चोट लगने के कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।