चिनियां :
चिनिया मैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पूरी तरह से चढ़ गया है ।आज नामांकन के तीसरे दिन मुखिया और वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी नाचते थिरकते अपने समर्थकों के साथ परंपरागत गाजे-बाजे के बीच उत्साह पूर्वक प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जहां पर अपना अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मंगलवार को 9 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया जिसमें मुखिया के 2और वार्ड सदस्य के 7 प्रत्याशी शामिल है।

यह जानकारी देते हुए निर्वाचि पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कालीदास मुंडा ने बताया कि 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे । इसके लिए जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र ,आचरण प्रमाण पत्र सहित अनेक दस्तावेज लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के लिए और नामांकन पत्र बिक्री के लिए अलग-अलग काउंटर बनाई गई है। सभी काउंटर के लिए अलग-अलग कोषांग बनाए गए हैं ।उक्त कार्य की सफल संचालन के लिए प्रखंड कर्मीयो अंचल कर्मीयो को लगाया गया है । प्रखण्ड कार्यालय में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं ।

आज नामांकन पत्र दाखिल करने वालों मे बिलैतिखैर पंचायत के राजबांश के वार्ड नंबर 2 से वार्ड पार्षद पद के लिए रानी कुमारी पति रवि कुमार गुप्ता ने अपना नॉमिनेसन कराया रानी देवी अपने समर्थकों के साथ चिनियां प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन पत्र भरा जबकि
जबकि चिनिया पंचायत से मुखिया पद हेतु प्रत्याशी राजो देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जो कि निवर्तमान मुखिया रामनाथ तुरी की पत्नी हैं महिला सीट होने के कारण पूर्व मुखिया अपने पत्नी के माध्यम से अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैंऔर बेता पंचायत के मुखिया पद हेतु पूर्व मुखिया सरिता देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया जबकि खुरी पंचायत से वार्ड पार्षद पद हेतु 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया वार्ड पार्षद पद हेतु 7 नामांकन दाखिल किया गया।