समाहरणालय गढ़वा :
समाहरणालय गढ़वा में जिला परिषद सदस्य के पद पर नामांकन को ले प्रत्याशियों के समर्थकों का काफी भीड़ देखी गई ।जबकि आज दो नामांकन बड़गढ़ से ख़ुशबू बानो और रामकांडा से सोन देवी के द्वारा किया गया है।

आज तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य के पद पर नामांकन का पर्चा मात्र 1 ने खरीदा है, वहीं जिला परिषद सदस्य के पद पर गढ़वा जिले के रमकंडा जिला परिषद क्षेत्र से ख़ुशबू बानो और बढ़गढ़ से सोन देवी ने नामांकन का पर्चा अपर समाहर्ता के पास दाखिल किया है ।इसी के साथ गढ़वा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में नामांकन के तीसरे दिन दो प्रत्याशी द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किए जाने के बाद अब तक कुल 3 लोगों ने जिला परिषद के पद पर नामांकन का पर्चा दाखिल किया है इसमें सर्वाधिक दो बड़गढ़ से तथा एक रमकंडा सु नामांकन का पर्चा दाखिल हो चुका है।