whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27488463
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 18-Apr-22, 06:23 PM visibility 650
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय यादव check_circle
संवाददाता



: गढ़वा गढ़वा पलामू जिला के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव निवासी अजीत चौधरी की पुत्री रिया कुमारी ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि परीक्षा देने रेहला गांव आई हुई थी। वापस घर लौटने के दौरान रेहला स्टेशन पर ट्रेन में बैठने जा रही थी। उसी बीच पांव फिसल जाने के कारण ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। गढ़वा बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के बंशीधर नगर गांव निवासी अख्तर अंसारी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है।
उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया कि अख्तर अंसारी गढ़वा में रह कर मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता है। मोटरसाइकिल बनाने के बाद उसे जांच के लिए रंका मोड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच गोविंद हाई स्कूल गेट के पास एक गाय को बचाने के क्रम में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के दोनों पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताए गए हैं। गढ़वा थाना क्षेत्र के मधेया गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक महिला समेत दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष के लक्ष्मण पाल, उसकी पत्नी चंद्रमणि देवी व पुत्र सकेंद्र पाल तथा दूसरे पक्ष के रामजी पाल शामिल हैं। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पाल को सरकारी योजना के तहत पशु शेड निर्माण कार्य मिला है। वह अपने हिस्से की जमीन में पशु शेड बना रहा था। तब रामजी पाल ने वहां पहुंचकर ईँट उखाड़ कर फेंकने लगा। इसे लेकर नोंकझोंक होते होते मारपीट की घटना घटित हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के रामजी पाल का कहना था कि उक्त जमीन में उसका भी हिस्सा है। लक्ष्मण पाल बिना जमीन का बंटवारा किए ही पशु शेड बना रहा था। इसे लेकर उसने जमीन बांटने के लिए अमीन व गांव के ही कई लोगों को पंचायती में बुलाया था।
लेकिन लक्ष्मण पाल पंचायती मानने से इंकार कर दिया। साथ ही रामजी पाल व पंचायती में जुटे गांव के लोगों की भ्ी पिटाई कर दिया। इस घटना में पंचायती करने के लिए जुटे कई लोगों को भी चोट आई है। गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी मुमताज अंसारी का पुत्र फरीद अंसारी व ओबरा गांव निवासी आसीमोहम्मद मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल फरीद अंसारी ने बताया कि यह लोग ओबरा से गढ़वा आ रहे थे। उसे बीच ओबरा से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही कमांडर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे ये लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जहा दोनो का इलाज चल रहा है। घटना में दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play