भंडरिया :
मझिआंव प्रखंड के 47वे बीडिओ के रूप में सोमवार को तत्कालीन बीडियो दीपमाला से प्रभार लिया। बताते चलें कि बरडीहा प्रखंड के बीडीओ सीओ दीपमाला को उपायुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त प्रभार मझिआंव प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। जिसे झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के द्वारा नितेश भास्कर को मझिआंव प्रखंड का बीडीओ के रूप में भेजा गया जो सोमवार को 47 वें बीडीओ का प्रभार लिया। प्रभार लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मेरा लक्ष प्रखंड के सभी विकास कार्यों को करना तथा सरकार द्वारा दी गई दिशा निर्देश का पालन करना एवं गरीबो को नयाय दिलाना पहला कर्तव्य होगा। ईसके बाद सभी प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर सभी से परिचय पाती की तथा कई दिशा निर्देश दी।
इस मौके पर पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर जनसेवा सुरेश सिंह श्रीकांत उपाध्याय मुर्तुजा अंसारी , परमानंद प्रसाद सतीश कुमार सिंह सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।