खरौंधी :
खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी स्थित पंडा नदी से अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे हैं ट्रैक्टर को गुप्त सूचना के आधार पर खरौंधी थाना प्रभारी ने पकड़ कर थाना लाया गया।
अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर के पकड़े जाने की जानकारी थाना प्रभारी अभय कुमार ने अंचल पदाधिकारी गणेश महतो को दिया गया। थाना प्रभारी एवं अंचल पदाधिकारी के संयुक्त प्रतिवेदन जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेज कर उचित करवाई करने के लिये पत्र भेजा गया है। थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि अरंगी स्थित पंडा नदी से अवैध रूप से बालू का ढलाई कर रहे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है जिस पर कार्रवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी को पत्र अंचल पदाधिकारी एवं मेरे संयुक्त हस्ताक्षर से भेजा गया है निर्देश प्राप्त होते हैं कार्रवाई की जाएगी ।
जानकारी के अनुसार अरंगी पंडा नदी से कई दिनों से अवैध रूप से बालू का ढलाई ट्रैक्टर के द्वारा किया जा रहा था जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा थाना प्रभारी को दी जा रही थी रविवार के मध्य रात्रि में बालू लोड कर जा रहा था। जिसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा थाना प्रभारी को दिया गया थाना प्रभारी ने दल बल के साथ स्थल पर पहुँच कर बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त ट्रैक्टर को थाना लाया गया है।