समाहरणालय गढ़वा :
समाहरणालय गढ़वा में जिला परिषद सदस्य के पद पर नामांकन के लिए खर्चा खरीदने वालों की आज दूसरे दिन काफी भीड़ देखी गई ।जबकि आज पहला नामांकन बड़गढ़ जिला परिषद क्षेत्र से सीमा देवी ने अपर समाहर्ता के पास किया है।
आज दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य के पद पर नामांकन का पर्चा 11 लोगों ने खरीदा है, वहीं जिला परिषद सदस्य के पद पर गढ़वा जिले के बड़गढ़ जिला परिषद क्षेत्र से सीमा देवी ने नामांकन का पर्चा अपर समाहर्ता के पास दाखिल किया है ।इसी के साथ गढ़वा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में नामांकन के दूसरे दिन एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल हो चुका है।