मेराल :
मेराल थाना क्षेत्र के बंका खून्धरा पहाड़ी से पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है। यह पहाड़ी भीमखाड़ गांव में जाने वाले रास्ते में पड़ता है । ग्रामीणों ने मेराल पुलिस को सूचना दिया कि खुंधरा पहाड़ी पर अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मेराल थाना के एएसआई संजय महतो सिल्वेस्टर सोरेंग एवं मुन्ना चौधरी पुलिस बल के साथ मौके स्थल पर पहुंचे। जहां शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा को भेज दिया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर एएसआई संजय महतो ने बताया कि देखने से उक्त युवक का उम्र लगभग 20- 22 वर्ष लगता है।

उसके शरीर पर आरके पब्लिक स्कूल का लोगो लगा हुआ एक टी-शर्ट पहने हुए है। जबकि दाहिने हाथ पर आशीष नाम लिखा हुआ है।
उन्होंने बताया कि देखने से चेहरा को पत्थर से कुचला हुआ प्रतीत हो रहा है ।