खरौंधी :
बढ़ते गर्मी धुप एवं उमस को देखते हुए खरौंधी पंचायत के समाजसेवी मनोज गुप्ता के द्वारा खरौंधी मुख्य बाजार सहित तीन स्थानों पर राहगीरों के प्यास मुझने को पनशाला का उद्घाटन समाजसेवी मनोज गुप्ता के द्वारा किया गया।
खरौंधी के नावाडीह मोड के पास,चंदनी मोड़ के पास एवं कोन मोड़ के पास पनशाला खोला गया ताकि इस गर्मी में आने जाने वाले लोग अपनी प्यास को बुझा सकें। समाजसेवी मनोज गुप्ता ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आम राहगीरों को शीतल जल के लिए यहाँ -वहाँ भटकना पड़ रहा था,अब खरौंधी बजार के तीन स्थानों पर पनशाला खुल गया है खरौंधी आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पनशाला के उद्घाटन के मौके पर संजय गुप्ता,विनोद गुप्ता,इंद्रजीत गुप्ता,अफजल अंसारी,सुलमान मियां, मुखतार मिंयाँ,अनुज गुप्ता,समहू द्दीन ,नागेंद्र यादव,दरगाही महतो,महेंद्र उरांव,फूलचंद उरांव,रामलखन राम,लालबिहारी विश्वकर्मा,राजेश यादव,शोभनाथ विश्वकर्मा,मोतीलाल गुप्ता,नागेंद्र चौधरी आदि कई लोग उपस्थित थे।