whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476241
Loading...


बारिश में गिरा विधवा का घर, बकरियों के घर में कट रही है जिन्दगी

location_on गोदरमाना access_time 23-Jul-20, 11:02 PM visibility 660
Share



बारिश में गिरा विधवा का घर, बकरियों के घर में कट रही है जिन्दगी


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



गोदरमाना (गढ़वा) : रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 गोदर माना निवासी सुंदर कुंवर पति स्वर्गीय राजेंद्र कश्यप का जर्जर घर बुधवार को रात्रि बारिश में ढह गया। संयोग से सुंदरी अपने बच्चों के संग बगल के घर में जोकि बकरियों के रहने का घर था उस में सोई हुई थी जिससे कि वे लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि विधवा सुंदरी कुंवर की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। उसके पति की मृत्यु 14 साल पूर्व हो गई थी और उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं है जिस कारण मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे बच्चों को पाल पोस रही है एवं 3 साल पहले रिश्तेदारों की मदद से एक बच्ची की भी शादी कर चुकीं हैं। उसने बताया कि इस दरमियान कई बार जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रधानमंत्री आवास की व्यवस्था की जाएगी परंतु आज तक उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
इस बारे में कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से भी अपनी व्यथा बताने का प्रयास किया परंतु जनप्रतिनिधि या प्रशासन ने कभी सुध नहीं लिया। विडंबना इस बात की है की पारिवारिक हालत बहुत ही बुरी है जिस कारण घर का मरम्मत भी नहीं कराया जा सकता और तो और जिसमें किसी समय बकरियां रहा करते थे उस घर में रहकर जमीन में सोने पर मजबूर है। इस विषय में चुटिया पंचायत के मुखिया मिथिलेश यादव से बात किए जाने पर मुखिया के द्वारा बताया गया कि सुंदरी कुंवर का पीएम आवास के लिए प्रतीक्षारत सूची में नाम है। उसके घर के लिए जियो टैगिंग भी हो चुकी है। परंतु फंड में पैसा नहीं है। जैसे ही फंड में पैसा आता है सर्वप्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play