whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27166956
Loading...


फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर के निर्णय का अनुपालन करेंगे गढ़वा के व्यवसायी, सप्ताह में 4 दिन ही खुलेगा दुकान

location_on गढ़वा access_time 23-Jul-20, 07:27 PM visibility 675
Share



																								 फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर के निर्णय का अनुपालन करेंगे गढ़वा के व्यवसायी, सप्ताह में 4 दिन ही खुलेगा दुकान
चेम्बर के पूर्व पदाधिकारी व प्रतिष्ठित व्यवसायियों का समूह उपायुक्त को दिए मांग पत्र के साथ


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के निर्णय को नकारते हुए आज चेम्बर के पूर्व पदाधिकारी व प्रतिष्ठित व्यवसायियों का एक समूह आज उपायुक्त गढ़वा से मुलाकात किया। इस दौरान चेम्बर के पूर्व पदाधिकारियों एवं व्यवसायियों ने गढ़वा चेम्बर के निर्णय को पूर्णतया अव्यवहारिक बताते हुए, फेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, रांची द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में सप्ताह में 4 दिन बाजार खुला रखने का निर्णय लिया है। उक्त लोगों के द्वारा उपायुक्त से मांग किया गया किफेडरेशन ऑफ झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज का निर्णय व्यवहारिक व व्यवसायियों के हित में है, जिसे हम सभी गढ़वा के व्यवसायियों को मान्य है।
उपायुक्त से मुलाकात के बाद कुछ लोगों ने बताया कि गढ़वा चेम्बर ऑफ कॉमर्स पूरी तरह से निष्क्रिय है, मृत पड़ा हुआ है और 8 वर्ष हो गया है। अभी तक गढ़वा चेम्बर का चुनाव नहीं हुआ है। अध्यक्ष के द्वारा हमेशा व्यवसायियों के साथ मनमाना किया जाता है। इसलिए हम सभी व्यवसाय हित में फेडरेशन का बात मानकर यह निर्णय लिए हैं कि सप्ताह में 4 दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को सभी प्रतिष्ठान खोलेंगे और शुक्रवार शनिवार रविवार को प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। सरकार की जो गाइडलाइन है उसका पालन करते हुए अपने-अपने दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे, मास्क का यूज करेंगे, सैनिटाइजिंग करेंगे और सभी तरह के आदेशों को हम लोग पालन करेंगे।
उपायुक्त से मिलने वाले व्यवसायियों के उप समूह में गढ़वा चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश केसरी, संतोष केसरी, पूर्व उपाध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी पूर्व मंत्री उमेश कुमार कश्यप व्यवसायी हेमंत गुप्ता पप्पू, दौलत सोनी आदि शहर के गणमान्य व्यवसायी शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play