whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159237 readers visited
Loading...

Advertisement

सीआरपीएफ 172 बटालियन ने मैट्रिक व इंटर टाॅपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

location_on बड़गड access_time 22-Jul-20, 10:55 PM visibility 683
Share



सीआरपीएफ 172 बटालियन ने मैट्रिक व इंटर टाॅपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी फोटो-टाॅपर छात्रों को उपहार देते अधिकारी


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ (गढ़वा) : स्थानीय पुलिस ओपी में सीआरपीएफ 172 बटालियन द्वारा बुधवार को कमांडेंट आशिष कुमार झा के निर्देश पर प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत एक समारोह का आयोजन कर भण्डरिया व बड़गड़ प्रखण्ड के मैट्रिक व इण्टर पास टॉपर छात्र छात्रओं को उपहार दे कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी जेपी सिंह व सरोज कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उनमें संत अंतोनिस उच्च विद्यालय की आरती लकडा, उच्च विद्यालय बोडरी के चंद्रशेखर सिंह, रुनझुन खलखो, अर्चना कुजुर के नाम शामील हैं। इसी तरह बीकेडी कनोरिया विद्या मंदिर रेणुकुट के आयुष कुमार, संत पिटर्स स्कूल के अंशीका गुप्ता, उमंग कुजुर, शशिबाला कच्छप, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के हर्षलता तिर्की, अभिषेक कुमार, श्रुती कुमार, संत तेरेसा गर्लस हाई स्कूल महुआडाड़ के सतरुपा बाखला, उच्च विद्यालय मदगडी च के अवधेश पासवान, जितेंद्र पासवान, सत्यनारायण सिंह को उनके बेहतर रिजल्ट के लिये उन्हें उपहार दे कर सम्मानित किया।
Advertisement
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबंधित करते हुये जेपी सिंह नै कहा की जिले के अति सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में रहने के बावजुद भी यहां के कुछ छात्रों ने मैट्रिक व इंटर के परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुये अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसके लिये वे बधाई के पात्र हैं। सीआरपीएफ द्वारा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत उन्हें सम्मानित कर रही है ताकी वे भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर देश व समाज का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा की अभिभावकों का भी यह फर्ज बनता है की वे अपने बच्चों की पढ़ाई में हर तरह से प्रोत्साहित करें। इस सम्मान समारोह मे उपस्थित बच्चे हमारे समाज के धरोहर हैं। इनकी पढ़ाई किसी भी हालत में बाधित नहीं हो इसका हम सभी को ख्याल रखना चाहिये।
Advertisement
उन्होंने क्षेत्र के सभी सफल छात्र छात्रओं को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें की। इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती, भण्डरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, सहायक कमांडेंट अश्विनी कुमार, ओपी प्रभारी जगनारायण शर्मा, बड़गड़ मुखिया बालदेव टोप्पो, प्रभा कुजुर, प्रिंसपल फॉदर जयपॉल, प्रधानाध्यापिका द्रोपदी मिंज, अभिभावक मनोज गुप्ता, सियोन बाखला, संजय गुप्ता आदी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play