गढ़वा :
श्री बंशीधर नगर एन एच 75 पर दो टेंपो की टक्कर में चाचा भतीजा घायल हो गया घायलों में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी इम्तियाज अंसारी का पुत्र मनोहर अंसारी एवं कर्मदिन अंसारी का पुत्र इसरफीक अंसारी का नाम शामिल है।

दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों घायल एक खड़े टेंपो पर बैठा हुआ था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा उसके खड़े टेंपो में टक्कर मार दिया दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज किए है।