whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158113 readers visited
Loading...

Advertisement

बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी शिव मंदिर का डॉक्यूमेंट्री तैयार कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाने का अनुरोध

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Jul-20, 12:18 AM visibility 826
Share



बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी शिव मंदिर का डॉक्यूमेंट्री तैयार कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाने का अनुरोध


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर में स्थित श्री बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर को अंतराष्ट्रीय क्षितिज पर पहचान को पंख देने के लिए नगर पंचायत की ओर पहल की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने केंद्रीय सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर विश्वविख्यात श्री बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी शिव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल से संबंधित डॉक्यूमेंट्री तैयार कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाने का अनुरोध किया है। केंद्रीय सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार को लिखे गये पत्र में उन्होंने लिखा है कि गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में श्री बंशीधर मंदिर अवस्थित है।
Advertisement
यहां बंशीवादन करते भगवान श्री कृष्ण की 32 मन शुद्ध सोने की प्रतिमा स्थापित है। नपं अध्यक्ष विजयालक्ष्मी ने लिखा है कि श्री बंशीधर मंदिर का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। भगवान स्वयं यहां पधारे हैं। मंदिर का धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व है। नगर गढ़ की राजमाता शिवमानी देवी को सपने में भगवान बंशीधर जी दर्शन देकर यहां स्वयं विराजमान हुये हैं। भगवान की सोने की प्रतिमा उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के महुली पहाड़ी में खुदाई में मिली है। जिसे राजमाता ने भगवान को वहां से हाथी पर बैठा कर नगर ऊंटारी लायी थी। वे भगवान को अपने गढ़ में ले जाना चाहती थी। किंतु हाथी नगर गढ़ के बाहर में बैठ गया और वहीं पर भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई।
Advertisement
उन्होंने लिखा है कि यहां पहले प्रतिमा स्थापित की गई है। उसके बाद मंदिर का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक दो बार राज्य स्तरीय बंशीधर महोत्सव का आयोजन हो चुका है। लेकिन मंदिर को अभी तक राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं मिल पाया है। जबकि यहां मंदिर में दर्शन करने के लिये देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं और भगवान की सोने की प्रतिमा देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। नपं अध्यक्ष ने यह भी लिखा है कि श्री बंशीधर मंदिर के उत्तर में हजारों फीट पहाड़ की चोटी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर स्थित है। राजा पहाड़ी शिव मंदिर चारों ओर से प्राकृतिक छटा से घिरा हुआ है। काफी मनोरम दृश्य को बटोरे अपनी छटा से भगवान शिव मंत्रमुग्ध कर देने वाले रूप में विराजित हैं।
Advertisement
उन्होंने केंद्रीय सचिव से विशेष टीम को भेजकर श्री बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी शिव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में डॉक्यूमेंट्री तैयार कर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाने का अनुरोध किया है। साथ ही दूरदर्शन चैनल के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि डीसी गढ़वा, मुख्य सचिव झारखंड सरकार एवं सचिव सूचना प्रसारण मंत्रालय झारखंड सरकार को भी प्रेषित की है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play