whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27163081
Loading...


राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं भानु, षड्यंत्र में सफल नहीं होगा भाजपा: धीरज दुबे

location_on गढ़वा access_time 21-Jul-20, 11:44 PM visibility 678
Share



राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं भानु, षड्यंत्र में सफल नहीं होगा भाजपा: धीरज दुबे
झामुमो जिला प्रवक्ता धीरज दुबे


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा है कि मेरे बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से भवनाथपुर विधायक विचलित हो चुके हैं। हर मोर्चे पर प्रखरता के साथ उनकी कमियों को उजागर करने का काम करता हूँ इसीलिए वह राजनीतिक द्वेष में मेरी छवि को धूमिल करना चाहते हैं। नौजवान संघर्ष मोर्चा के नाम पर उन्होंने युवाओं को सिर्फ ठगने और छलने का काम किया है और आज एक युवा के बढ़ते जनाधार से वह चिंतित हो गए हैं। प्रवक्ता धीरज ने बयान में कहा है कि वे अपने मंसूबे में कभी सफल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने दवा घोटाला में खुद को बचाने के लिए भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने का काम किया है। परंतु इससे उनका पाप धुलने वाला नहीं है। भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं।
उनकी काली करतूत और भ्रष्टाचार एक दिन जनता के सामने आएगा। वह इस बात को गांठ बांध लें की उनके षड्यंत्र से झामुमो का कोई कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। हम एकजुट होकर भ्रष्ट लोगों का डटकर सामना करेंगे। उन्होने आरोप लगाया है कि अपने कार्यकर्ताओं का मन बढ़ाकर प्रशासन को गाली दिलाते हैं और जब प्रशासन कानूनी कार्रवाई करती है तो ओछी राजनीति पर उतारू हो जाते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर सरेआम गाली देने का काम कर रहे हैं और उनके नेता उनका पीठ थपथपाने का काम करते हैं। श्री दुबे ने भवनाथपुर विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें विचारों और मुद्दों पर लड़ना चाहिए परंतु आज व्यक्तिगत तौर पर दुर्व्यवहार किया रहा है जो कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता फेक आईडी चलाने वाले लोगों को चिन्हित कर रहे है, जल्द उनके खिलाफ साइबर सेल में आवेदन देकर पहचान उजागर किया जाएगा। भाजपा के नेता सत्ता जाने से विचलित हो गए हैं इसीलिए वह तरह-तरह के हथकंडा अपनाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि गढ़वा की जनता जागरूक है और उनके झांसे में नहीं आने वाली है। पलामू प्रमंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से वह परेशान हो गए हैं। उन्हें यह बात पच नहीं रही है कि झामुमो ने पलामू प्रमंडल में सीट कैसे निकला लिया है। उन्हें इस बात की भी डर है कि अगले चुनाव में भवनाथपुर और विश्रामपुर विधानसभा भी भाजपा के हाथ से न चला जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play