whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158494 readers visited
Loading...

Advertisement

अवैध बालू कारोबार में संलिप्त व बालू माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में गढ़वा एसपी ने बरडीहा थाना प्रभारी बलिराम सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस मुख्यालय गढ़वा में योगदान देने का दिया निर्देश

location_on बरडीहा/गढ़वा access_time 01-Jun-20, 11:31 AM visibility 695
Share



												अवैध बालू कारोबार में संलिप्त व बालू माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में गढ़वा एसपी ने बरडीहा थाना प्रभारी बलिराम सिंह को किया सस्पेंड,
 पुलिस मुख्यालय गढ़वा में योगदान देने का दिया निर्देश
बरडीहा थाना के थाना प्रभारी बलिराम सिंह


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



बरडीहा/गढ़वा: जिले के पुलिस कप्तान खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव ने बरडीहा थाना के थाना प्रभारी बलिराम सिंह को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने यह कार्रवाई एसडीपीओ के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की है। एसपी ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के छोड़े जाने की शिकायत मिलने पर एसडीपीओ को मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया था। यहां बताते चलें कि बलिराम सिंह का चार दिन पूर्व ही उन्हें विशुनपुरा से बरडीहा ट्रांसफर हुआ था। जानकारी के मुताबिक बरडीहा के थाना प्रभारी बलिराम सिंह पर गत दिनों अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ने और कुछ देर में पैसा लेकर बिना कार्रवाई के उक्त ट्रैक्टर छोड़ने का आरोप था। जांच में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा थाना प्रभारी से पूछे जाने पर वरीय पदाधिकारी को दिग्भ्रमित करने के लिये थाना प्रभारी के द्वारा दूसरे दिन आयशर ट्रैक्टर को मंगाकर थाना में रखा गया था।
Advertisement
साथ ही खनन विभाग को कार्रवाई के लिये प्रतिवेदन भेजा गया था। थाना प्रभारी के द्वारा अपने कनीय पदाधिकारी पर अनावश्यक एवं गलत तरीके से दबाव डाला गया था। एसडीपीओ ने अपने जांच प्रतिवेदन में लिखा है कि थाना प्रभारी बलिराम सिंह का यह कृत्य उनके मनमानेपन, स्वेच्छाचारिता, कर्तव्यहीनता, घोर लापरवाही, वरीय पदाधिकारी का आदेशोउल्लंघन, संदिग्ध आचरण एवं अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने का परिचायक है। एसपी ने एसडीपीओ के जांच प्रतिवेदन के आलोक में थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्होंने बलिराम सिंह को निलंबन अवधि में पुलिस मुख्यालय गढ़वा में योगदान देने का निर्देश दिया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play