whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27171766
Loading...


कुल्हाड़ी से वार कर पति ने पत्नी का किया हत्या

location_on पलामू access_time 21-Jul-20, 03:02 PM visibility 688
Share



						कुल्हाड़ी से वार कर पति ने पत्नी का किया हत्या
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं पुलिस गिरफ्त में आरोपी मृतक महिला


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



पलामू : पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा के वैराही टोला में आज सुबह एक सनकी युवक ने टांगी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कंडा के वैराही टोला में मंगलवार की सुबह 7 बजे पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर विवाद में 35 वर्षीय संतोष रवि ने अपनी पत्नी 25 वर्षीय सोनी देवी पर टाँगी से वार किया। धारदार टांगी से सिर (माथा) वार किये जाने से महिला गिर पड़ी और कुछ देर में उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, घर में खून के धब्बे बिखरे मिले घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और आरोपी को पकड़ लिया और हाथ पांव बांध दिया।
बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर राजबल्लभ और थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने मामले में छानबीन की। मौके से हत्या में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार मृतका सोनी देवी आरोपी संतोष रवि की तीसरी पत्नी थी। इससे किसी तरह की कोई संतान नहीं थी। पहली पत्नी की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। दूसरी पत्नी संतोष की हिंसक प्रवृति देखकर उसे छोड़कर भाग गई थी।दोनों की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार हर दिन किसी न किसी मामले को लेकर दोनों आपस में झगड़ा करते थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play