whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27166953
Loading...


निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में विषैले गैस से 3 मजदूरों की मौत

location_on गढ़वा access_time 21-Jul-20, 12:37 PM visibility 724
Share



																								निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में विषैले गैस से 3 मजदूरों की मौत
मृतक मजदूर एवं सेफ्टिक टैंक जहाँ घटना घटी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के पिपरा कला में आज सुबह करीब पौने दस बजे एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में काम करने उतरे चार मजदूरों का विषैले गैस से दम घुटने लगा। इस दौरान, घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाकर एक - एक कर उक्त चारों को टैंक से जब बाहर निकाला तो उसमें से एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। जबकि शेष तीन को स्थानीय सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ही दो और मजदूरों की मौत हो गई। इस तरह से इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। सभी तीनों मृतक मजदूर गढ़वा जिले के सदर थाने के कल्याणपुर गांव के गुलाब रबानी अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, अमरेंद्र शर्मा तीनों कल्याणपुर के हैं।
जिसमें इमामुद्दीन अंसारी, गुलाब रबानी के पिता हैं। सूचना के अनुसार कचहरी रोड के पिपरा कला में झामुमो कार्यालय के पीछे स्थित इस मोहल्ले में पढ़ुआ गांव के किसी व्यक्ति का मकान ठेका पर निर्माण कराया जा रहा था। उसी दौरान संबंधित तीनों मजदूरों की मौत हो गई है, इन तीनों मजदूरों में से एक निर्माणाधीन मकान का ठेकेदार मजदूर भी शामिल है। इस घटना से लोग सकते में हैं। निर्माणाधीन मकान के नए सेप्टिक टैंक में उतरते ही यह जो घटना घटी है, इससे लोगों को कुछ बात समझ में नहीं आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चुकी उक्त मजदूरों ने उक्त सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलकर, तुरंत प्रवेश कर गए इसलिए बंद सेफ्टी टैंक में बने मीथेन गैस से संभवत उनकी मौत हो गई है।
क्योंकि बताया जा रहा है कि उक्त टंकी में पानी भी भरा हुआ था और एक एक कर चारो मजदूर उसमें उतरते हैं दम घुटने से पानी में तैरने लगे और यह हादसा हो गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play