whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165097
Loading...


मझिआंव में 24 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़ सभी दुकानें रहेंगी बंद

location_on मझिआंव access_time 21-Jul-20, 12:27 AM visibility 716
Share



						मझिआंव में 24 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं की दुकानों को छोड़ सभी दुकानें रहेंगी बंद


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड सह अंचल प्रशासन, मझिआंव के आदेशानुसार मझिआंव बाजार के सभी दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रखंड सह अंचल प्रशासन इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि मझिआंव बाजार क्षेत्र अब हॉटस्पॉट बन चुका है और यहां स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। अब तक यहां कुल आठ कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाए गए हैं। कल भी बाजार क्षेत्र से दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए जिन्हें करुई स्थित कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। अतः वर्तमान हालात की समीक्षा करने पर यह पाया गया कि दिनांक 24 तारीख तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ दवा की दुकानें, फल की दुकाने,और सब्जी की दुकाने खुलेंगी।
इसके अतिरिक्त सभी तरह की दुकानें पूरी तरह से 24 तारीख तक बंद रहेंगे।मझिआंव बाजार क्षेत्र के कुल 5 घरों में अभी तक आठ व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अतः सभी से यह अनुरोध किया जा रहा है कि वे आपातकाल की स्थिति में ही अपने घरों से बाहर निकले। घरों से जब भी बाहर निकले हर हाल में मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग को कभी नहीं भूलें। साथ ही मोटरसाइकिल पर सिर्फ मोटरसाइकिल चालक ही रहेंगे, मोटरसाइकिल पर 2 या उससे अधिक व्यक्ति पाए जाने पर अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऑटो यानी टेंपू पर सिर्फ चार सवारी को अनुमति दी गई है। सभी सवारी मास्क पहने रहेंगे। साथ ही ऐसा देखा जा रहा है कि कमांडर और सवारी गाड़ी से भी पैसेंजर ढोए जा रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है, क्योंकि सिर्फ ऑटो यानी टेंपू को अभी चलने की इजाजत दी गई है।
वह भी सिर्फ चार पैसेंजर के साथ। इन सभी मसलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कल से अब गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू होगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play