गढ़वा :
बुधवार को रामलला मंदिर के प्रांगण में ट्रैक्टर मालिकों का एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें सभी लोगों ने अपने अपने विचार को रखा और संग़ठन बनाने पर सभी लोगो ने जोर दिया उसके बाद सर्व सहमति से ट्रैक्टर एसोसिएशन नामक संग़ठन का गठन किया गया।
सर्वसहमति से 5 पदाधिकारी 11 कार्यसमिति सदस्य बनाने का निर्णय लेते हुए अध्यक्ष उमेश कश्यप को उपाध्यक्ष गुड्डू तिवारी को सचिव कुंदन कुमार को कोषाध्यक्ष निशांत कश्यप (दीपू) को संगठन मंत्री संतोष मिश्रा(पंडी जी) को बनाया गया
इसके साथ ही 11 कार्य समिति सदस्य रसीद खलीफा, राकेश चौबे, प्रभात सिंह, प्रदीप चौबे,
मिथिलेश दुबे, रुपेश केसरी (काजू),श्रवन तिवारी, रुपेश जयसवाल(सोनू),शाहिद खान ,
जाबिर अहमद सिद्धकी तथा शमशेर अंसारी को बनाया गया।
बैठक में तय हुआ कि संगठन के द्वारा गढ़वा उपायुक्त को ज्ञापन देकर मांग किया जायेगा कि बेलचम्पा घाट अविलम्ब चालू कराया जाए। जिससे ट्रैकटर मालिक को चलान के माध्यम से बालू उपलब्ध हो सके और आम जनता को सुगम तरीके से मुहैया हो जाये और सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो बालू नही मिलने के कारण गढ़वा शहर में प्रधानमंत्री आवास,शौचालय निर्माण, बाधित है। जिससे बहुत सारे मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। बालू नहीं मिलने से विकास का कार्य भी बड़े पैमाने पर बाधित होता है।