बिशुनपुरा :
युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय इकाई नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा के द्वारा प्रखंड स्तरीय फुटवॉल मैच का आयोजन राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया ।
फुटबॉल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बुद्धराम सामद ने फीता काट कर किया।
फुटवॉल मैच मझिआंव प्रखंड के दलको एवम विशुनपुरा प्रखंड के सरांग टीम के बीच खेला गया।इस मैच में सरांग की टीम ने दो गोल से मैच को जीत लिया।

मौके पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बुद्धराम सामद ने कहा कि यहाँ प्रतिभाओ की कोई कमी नही है। इस तरह का आयोजन से बच्चों तथा युवाओ में खेल के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस इलाके से भी बेहतर खिलाड़ी राज्य तथा देख स्तर पर जाएंगे।
वही खेल के पूर्व नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, बलराम पासवान, कमलेश यादव, नेहरू युवा केन्द्र के स्योमसेवक रंजन यादव, पूजा सिंह, दीपेश सिंह, दिब्या सिंह, चंदन यादव, निशांत यादव, राजीव रंजन कुमार सहित प्रखंड के बिभिन गाओ से आए खेल प्रेमी उपस्थित थे।