गढ़वा :
मेराल खोरीडीह मध्य विद्यालय के प्रांगण में रैदास विकास समिति के तत्वाधान में रविदास जयंती से संबंधित एक बैठक की गई जिसमें दिनांक 16 फरवरी 2022 को रविदास जयंती तथा रात्रि में सरोज सरगम का प्रोग्राम कराने का निर्णय लिया गया चुकी बीते 4 साल पूर्व से रविदास मंदिर पर रविदास जयंती के अवसर पर मध्य विद्यालय खोरीडीह के प्रांगण में उक्त कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है जिससे ग्रामीणों में एक जागृति एक समाज के प्रति त्याग और समर्पण की भावना जागृत हो
जिससे समाज का विकास हो और हम सभी गरीब तबके के लोग पूर्वजों का अनुसरण करके संघर्ष सिलता से सीख ले कर समाज मे संगठन शिक्षा का विकास हो सके के लिए यह प्रोग्राम निश्चित समझा जाता है जिससे समाज संगठित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो।
समाज इसके लिए कटिबद्ध है और अभी संगठन के विकास के साथ शिक्षा के विकास पर भी चर्चा की गई जिसमें अध्यक्ष के रूप में धर्मराज राम अपना विचार समाज में शिक्षा के विकास और संत शिरोमणि रैदास के रास्ते पर चलने का मार्गदर्शन किये, तथा सभी ग्रामीण अपना- अपना विचार दिए जिसमें लाल मनीराम गौतम कुमार परमेश्वर राम केश्वर राम माधवराम लाल मनी सुभाष कमलेश ऋषि विनोद नंदू पालो मुन्ना मुन्ना राम बंधु विजय धनु राम भोलाराम रामनाथ राम अजय कुमार राजू कुमार महेंद्र राम संजय इत्यादि लोग उपस्थित हुए और प्रोग्राम और पूजा में सहमति जताए ।