बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर प्रखंड के चितविश्राम गांव स्थित उच्च विद्यालय के ग्रीन पार्क स्टेडियम के मैदान में चल रहे चितविश्राम प्रीमियम लीग (सीपीएल) कॉस्को डे क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 1 के चौथा लीग का पहला मैच चिता क्रिकेट क्लब चितविश्राम बनाम बंशीधर सीनियर नगर उंटारी के बीच खेला गया.जहाँ चिता क्रिकेट क्लब ने 49 रनों से मैच को जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिता क्रिकेट क्लब चितविश्राम की टीम ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 119 रन का स्कोर खड़ा किया. वही जबाबी पारी खेलने उतरी बंशीधर सीनियर की टीम ने सभी विकेट गवाकर मात्र 76 रन पर सिमट गई.चिता क्रिकेट टीम की ओर से सर्वाधिक 44 रन व 1 विकेट लिए सम्मी पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजन पांडेय ने दिया. वही दूसरा मैच बंशीधर नगर बनाम पतहरिया के बीच खेला गया.जहाँ पतहरिया टीम ने 3 विकेट से मैच को जीतकर अगले चक्र में प्रेवश किया.पतहरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए बंशीधर नगर की टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 126 रनों का लक्ष्य दिया.जबाबी पारी खेलने उतरी पतहरिया की टीम ने सात विकेट गवाकर 11.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले समर सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वैभव सिंह द्वारा दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका विकास सिंह वह सुजीत सिंह तथा स्कोरर अभिषेक पांडेय एवं कॉमेंटेटर शुभम पांडेय ने निभाई. मैच को सफल बनाने में आयोजन समिति के वल्लभ पांडेय,शुभम पांडेय,निखिल पांडेय,मोहित पांडेय,रोहित पांडेय,नवनीत पांडेय,संजीव पांडेय,राहुल पांडेय,प्रणय पांड्य,सागर पांडेय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.।