whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275152
Loading...


हमारा बुथ सबसे मजबूत की अवधारणा को अपनाते हुए कार्यकर्ता बुथ की मजबूती के लिए काम करें: अमित कुमार

location_on गढ़वा access_time 08-Feb-22, 05:16 PM visibility 658
Share



हमारा बुथ सबसे मजबूत की अवधारणा को अपनाते हुए कार्यकर्ता बुथ की मजबूती के लिए काम करें: अमित कुमार


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत आगामी 20 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आगमन को लेकर आशीर्वाद मैरेज हॉल नवादा मोड़ गढ़वा में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने गढ़वा जिला के सभी मंडल अध्यक्ष से मंडल में संगठन की स्थिति पर चर्चा कर दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता साल भर किसी भी चुनाव में जाने के लिए तैयार रहते हैं भाजपा जनहित में काम करने वाली पार्टी है उन्होंने कहा कि हमारा बुथ सबसे मजबूत की अवधारणा को अपनाते हुए कार्यकर्ता बुथ की मजबूती के लिए काम करें।
जिस तरह से भाजपा सरकार जनहित में काम कर रही है भाजपा कार्यकर्ता उसे जनता तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड में सिर्फ केन्द्र सरकार का ही योजना चल रहा है कार्यकर्ता इस बात को जनता को बताने का काम करें। भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का आगमन आगामी 20 फरवरी को होने वाली है माइक्रो डोनेशन अभियान को गति देने के लिए बैठक में मुख्य रूप चर्चा किया गया है उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी आंदोलन धरना प्रदर्शन किया है हेमंत सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए मजबूर हो रही है जिला के सभी कार्यकर्ता बुथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनें। उनकी मन की बात में गांव देश का विकास की बात होती है। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा समाजिक समरसता के आधार पर चुनाव लड़ती है ।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार का पांव उखड़ चुका है इसकी शुरुआत पंचायत चुनाव से हो जाएगी। पंचायत चुनाव के लिए झामुमो सरकार मजबूर हो रही है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया है दो साल बित जाने के बाद भी अबतक जनहित में एक भी योजना नही बनाया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार भाषा के नाम पर आम जनता को लड़ाने का काम किया है हिन्दी मगही भोजपुरी अंगिका भाषा गढ़वा पलामू सहित झारखंड के अन्य हिस्सों में मुख्य भाषा के रूप लोग बोलते समझते हैं हेमंत सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है युवा आगामी चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर भीतरघात करने वाले लोगों को चिंहीत करें भाजपा विरोधी काम करने वाले लोगों के ऊपर पार्टी कारवाई करे। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है भाजपा पलामू प्रमंडलीय पंचायत चुनाव प्रभारी नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हेमंत सरकार पंचायत चुनाव कराने से भागना चाह रही है उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थकों के दम पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार ही चुनाव में जीत दर्ज कराएंगे इस से सरकार भयभीत हैं कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश सह मिडिया प्रभारी राजीव राज तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुराज पाण्डेय पलामू प्रमंडल माइक्रो डोनेशन अभियान प्रभारी प्रियरंजन सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे ने किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी उपाध्यक्ष संजय भगत राजीव रंजन तिवारी हरेंद्र दुबे जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो महेंद्र सिंह बबलु पटवा स्वाति तिर्की मधु लता देवी सोनू देवी मीरा देवी मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी उत्तम पाण्डेय सुरेंद्र विश्वकर्मा अनवर शाह पुष्प रंजन अखिलेश तिवारी भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे पार्वती सिंह सोनु देवी मीरा यादव बृजेन्द्र पाठक पुष्प रंजन मंगलमुर्ती तिवारी अनवर साह मुकेश चौबे रविन्द्र पासवान विनय चंद्रवंशी उमेश कश्यप उदय कुशवाहा मनोज जायसवाल अंकित तिवारी उदय प्रजापति विनोद दूबे बजरंग गुप्ता श्रवण चंद्रवंशी विकास पाण्डेय सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play