बंशीधर नगर :
स्वतंत्रता सेनानी सह नगर उंटारी के मुखिया रहे स्वर्गीय भुनेश्वर प्रसाद आजाद की 95 वर्षीया धर्मपत्नी कमला देवी का निधन मंगलवार को सुबह 9.15 बजे सब्जी बाजार स्थित आवास पर हो गया.।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड गई हैं. उनके निधन की खबर मिलते ही बंशीधर नगर में शोक की लहर फैल गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है,वही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया.लोगों ने उनके घर जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को ढाढस बंधाया. स्वर्गीय कमला देवी के छोटे पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार को धमनी गांव स्थित बाकी नदी के मुक्तिधाम पर किया जायेगा.स्वतंत्रता सेनानी स्व0 भुनेश्वर प्रसाद आजाद ने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया था तथा 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन सहित कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था. इनका निधन 14 सितंबर 2007 में हो गया था।