खरौंधी :
खरौंधी प्रखंड के मझिगावां में हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन संकट मोचन हनुमान जी को नव निर्मित मंदिर में मूर्ति के प्रतिमा को अधिष्ठापित किया गया। अधिष्ठापित हनुमान प्रतिमा का आचार्य मिथलेश बैद्य,पंडित पंकज पांडेय,पंडित अमित दुबे,पंडित पंकज मिश्रा के द्वारा विधवत मंत्रोउचार के विच पूजा पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। सोमवार के सुबह में भगवन हनुमान प्रतिमा को शेयनाधिवास से विधवत बैदिक मंत्रोउचार के द्वारा प्रतिष्ठित कराया गया। ततपश्चात विधिवत प्राण प्रतिष्ठा करते हुये यज्ञ मंडप के आवाहित देवताओं की आहुति के ततपश्चात पूर्णाहुति कई गई। वही अंतिम दिन छतीसगढ़ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 जगतगुरु ब्रह्मदेवा चार्य जी महाराज ने महायज्ञ के बारे में लोगो को दिया।
महाराज ने यज्ञ के समाप्ति पर कहा कि मझिगावां के घरती पर महावीर हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा किया गया आप सभी ग्रामीण मंदिर को धरोहर के रूप में विकसित करें सुबह शाम आरती बीती करना सुनिचित करेंगे। वही महायज्ञ कमिटी के सदस्यों के द्वारा यज्ञ पूर्णाहुति पर विशेष भंडरा का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये हुये अतिथियों सहित ग्रामीणों के विच प्रसाद वितरण किया गया। यज्ञ कार्यक्रम पंडित जैनेंद्र द्विवेदी के देख रेख में संपन कराया गया। यज्ञ कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह,रविन्द्र प्रसाद यादव,सतीश भुइयां,अमरनाथ यादव,सीताराम यादव,इंद्रदेव बैठा,उमेश ठाकुर,संजय विश्वकर्मा,राजकरण सिंह,महेंद्र साह,प्यारी साह, संजय विश्वकर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।