भवनाथपुर :
भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को जल जीवन मिशन तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पानी के महत्व के बारे में बताया गया और जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया। प्रशिक्षण केजिला कोआर्डिनेटर अनुज चौबे ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पेयजल के गुणवत्ता पूर्ण उपयोग व जल संरक्षण के बारे में बताया एवं सरकार की ओर से चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल, हर घर नल के प्रावधान को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने मुखिया व वार्ड सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने पंचायत में लगे चापानलों व पीने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले पानी की शुद्धता की जांव अवश्य कराएं।
पानी में फ्लोराइड, आयरन, पीएच व नाइट्रेट की जांच कैसे करें उसका प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर सिंदुरिया पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता, कैलान पंचायत के मुखिया राज किशोर सिंह ,वार्ड सदस्य एवं जल सहिया उपस्थित थे।