मेराल :
जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप निशित बाड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को मेराल प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पीएलभी, राम एकबाल चौबे, मुरली श्याम तिवारी, गोपाल चौबे तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललता पटेल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। लीगल लिटरेसी क्लास में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पीएलबी राम एकबाल चौबे द्वारा बाल विवाह प्रतिबंध अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, से संबंधित सभी कानूनी प्रावधानों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पीएलबी मुरली श्याम तिवारी ने गरीबी उन्मूलन से संबंधित सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराया ।
उन्होंने बताया कि कोविड काल मे अनाथ में बच्चों के भरण पोषण के लिए सरकार द्वारा कानून बनाया गया है,। श्री तिवारी द्वारा भरण पोषण से संबंधित प्रावधानों से बच्चों को अवगत कराया गया। मौके पर उपस्थित पीएलबी गोपाल चौबे द्वारा नालसा,तथा झालसा के कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराया गया। लीगल लिटरेसी क्लास में करीब 200 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें तनु प्रिया ,प्रीति कुमारी, संगीता कुमारी ,शाजिया खातून इत्यादि शामिल थे। कार्यक्रम में लीगल असिस्टेंस राजेश कुमार के साथ कई शिक्षक शामिल थे।