गढ़वा :
गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला निवासी मंटू मलाकार का बुलेट मोटरसाइकिल को अज्ञात अपराधियों ने रविवार की रात्री में जलाकर राख कर दिया।
समाचार के अनुसार मंटू मलाकार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घर के बाहर लगा दिया था। इसी बीच अपराधियों ने बुलेट मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर गाड़ी को उसके घर से दानरो नदी में लेजाकर आग लगाकर जला दी। मंटू ने जब सुबह घर से बाहर निकले तो देखे की उनका बुलेट मोटरसाइकिल घर के दरवाजे पर नहीं हैं। कुछ देरी के बाद पता चला की नदी में आपका मोटरसाइकिल को जला हुआ पड़ा हैं। मंटू ने इसकी लिखित सूचना गढ़वा थाना को दिया।