whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277827
Loading...


भंडरिया पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे पशु लदा एक पिकअप वाहन एवं बालू लदा एक ट्रैक्टर को किया जब्त

location_on भंडरिया access_time 07-Feb-22, 05:58 PM visibility 661
Share



भंडरिया पुलिस ने  तस्करी के लिए ले जा रहे पशु लदा एक पिकअप वाहन एवं बालू लदा एक ट्रैक्टर को  किया जब्त


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर भंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिती रात्रि तस्करी के लिए ले जा रहे पशु लदी एक पिकअप वाहन एवं बालू लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है । इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया थाना इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने कहा कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध लगातार छापामारी करने का निर्देश प्राप्त हो रहा है। इसी के आलोक में बिती रात्रि पुलिस की एक टीम बनाकर क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी पशु लदी एक पिकअप वाहन गोदरमाना भंडरिया सड़क सलैयादमार के पास भाग रहा था। उसे पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया । पिकपअप से 5 मवेशी बरामद किए गए । पुलिस ने सभी को जप्त कर भंडरिया थाना कांड संख्या 7/2022 दर्ज किया है ।
उक्त पिकअप चालक उसके मालिक एवं व्यापारी के विरुद्ध धारा 429 सहित पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गोवंशीय पशु वध प्रतिषोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है । इसी रात्रि में कनहर नदी से अवैध रूप से बालू लेकर जॉन डियर ट्रैक्टर सलैयादमार की ओर जा रहा था । इसे भी भंडरिया पुलिस ने जब्त कर लिया है । उक्त ट्रेक्टर के विरूद्ध खनन विभाग गढ़वा को करवाई करने के लिए लिखा गया है । बालू लदी ट्रैक्टर में कोई परमिट नहीं थी । ट्रैक्टर में 100 सीएफटी बालू लदी हुई है। इंस्पेक्टर ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से काम करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। अवैध रूप से बालू की धुलाई करने वाले और पशु तस्करी करने वाले लोग सुधर जाएं ,नहीं तो सभी को जेल की सलाखों में भेज दिया जाएगा ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play