whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278146
Loading...


बालू माफियाओं पर कार्रवाई होते ही दिखा पूर्व विधायक का बिलबिलाहट - झामुमो

location_on गढ़वा access_time 07-Feb-22, 03:50 PM visibility 661
Share



बालू माफियाओं पर कार्रवाई होते ही दिखा पूर्व विधायक का बिलबिलाहट - झामुमो


रामकुमार पांडेय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर जमकर हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा किए गए बालू माफियाओं पर कार्रवाई से बिलबिला उठे हैं। गढ़वा के सबसे बड़े बालू माफिया पर मुकदमा दर्ज होते ही इनके चेहरे पर शिकन साफ नजर आने लगा है और इसी घबराहट में वह मानसिक संतुलन खोकर कुछ भी अनाप-शनाप बकने लगे हैं। इन बालू माफियाओं के साथ उनका दशकों से संबंध है तथा बालू के अवैध खनन एवं उठाव में उनकी हिस्सेदारी पक्की रहती थी। जिला प्रशासन की कारवाई ने उनका एवं उनके लोगों का रोजी-रोजगार बंद करा दिया है जिससे वह छटपटा गए हैं।
कभी वह अवैध बालू उठाव बंद करने तो कभी अवैध बालू उठाव प्रारंभ करने की पैरवी करते नजर आ रहे हैं, इससे यह प्रमाणित होता है कि उनके बालू माफिया जिस तरह उन्हें सिखाते हैं वह ठीक वैसा ही भाषा बोलने का काम करते हैं। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं जिससे झामुमो कार्यकर्ताओं एवं आम जनता में आक्रोश का माहौल है। पूर्व विधायक के इन करतूतों के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर इसका जवाब देंगे। पूर्व विधायक अपने आरोप को साबित करें अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी किया जाएगा। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की अनर्गल बयानबाजी बेबुनियाद, बेतुका एवं मनगढ़ंत है तथा हताशा, निराशा और कुंठा से ग्रसित प्रतीत होता है।
ऐसा ही विकास कार्य चलता रहा तो वह बहुत जल्द उड़ीसा की राह पकड़ लेगें। झामुमो कार्यकर्ता पूर्व विधायक को चैलेंज करते हैं कि हिम्मत है तो बतौलाबाजी छोड़कर विकास पर चर्चा करें। झूठ-फरेब एवं बतौलाबाजी के दम पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने 10 साल तक गढ़वा को लूटने का काम किया, विधायक कोटा की 50 करोड़ की राशि सीधा डकार गए, इनके कार्यकाल में हुए सभी विकास योजनाओं में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ। विधायक निधि से लेकर पूर्व विधायक के 10 साल के कार्यकाल के दौरान हुई सभी विकास योजनाओं में इनका कमीशन फिक्स था। गढ़वा की जनता जागरूक है और वह तुलनात्मक विश्लेषण से यह समझ चुकी है पूर्व विधायक अलकतरा घोटाला सहित तमाम भ्रष्टाचार में लिप्त थे।
अब तिलदाग पंचायत की जनता मुखिया तक नहीं चुनेगी। आज मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन देखकर उनके लोग भी उनका साथ छोड़ दिया है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, वरिष्ठ नेता ताहिर अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य अजय उपाध्याय, शरीफ अंसारी, विधायक प्रतिनिधि अशर्फी राम आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play