भवनाथपुर :
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के केतार सड़क में एक पुल के नीचे बोरो में बन्द अज्ञात शव मिला है। शव मिलने से इस इलाके में सनसनी फैल गई है। करीब 45 वर्ष के उम्र के पुरुष के मिले इस शव की सूचना मिलते हैं घटनास्थल पर नगर उंटारी के डीएसपी प्रमोद केशरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर अनुसंधान कर रही है।

शव को एक बोरा में बंद कर त्रिपाल से लपेट कर पुलिया के नीचे पाईप में डाला हुआ है शव को देखने से अनुमान लगाया जा रहा है कि 1 सप्ताह पूर्व उसकी हत्या की गई है। शरीर में पैंट शर्ट लिपटा हुआ है।

समझा जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की अन्यत्र कहीं हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य शव को पुलिया के नीचे पाइप में फेंक दिया गया है पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है मौके पर श्री बंसीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद केसरी इंस्पेक्टर चन्दन कुमार व थाना प्रभारी सतीस कुमार जांच में लगे हुए है।
क्षत-विक्षत शव होने के कारण उसकी पहचान कर पाने में परेशानी हो रही है।