भवनाथपुर :
सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर जोविल एकेडमी अरसली के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथी झारखंड ग्रामीण बैंक बुका के ब्रांच मैनेजर रंजीत कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर शुरुवात कि गई।
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों ने भाग लिया देशभक्ति गाने पर बच्चों ने जम कर डांस किया। वहीं उपस्थित अभिभावक और अन्य बच्चों ने सभी डांस देखकर खुश हुए। मौके पर उपस्थित अतिथि ने कहा कि इस तरह का आयोजन से बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगती है पढ़ाई के साथ कई तरह की एक्टिविटी करने से बच्चे का बुद्धि का विकास होता है। इस मौके पर जोवियल अकादमी अरसली, निदेशक केके शर्मा, विमल, सुभम प्रताप देव, अख्तर अंसारी, हाजी शेख सिराजुद्दीन ,मिथलेश प्रजापती, नवनीत चौबे, सनी चौबे सहित लोग उपस्थित थे।