whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27280994
Loading...


मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 40 हजार नगदी समेत तीन लाख की सामग्री की हुई चोरी

location_on बिशुनपुरा access_time 06-Feb-22, 05:49 PM visibility 651
Share



मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर 40 हजार नगदी समेत तीन लाख की सामग्री की हुई चोरी


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : अपर बाजार स्थित व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाष गुप्ता के भाई प्रशांत गुप्ता के मोबाइल दुकान में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।दुकान से चोरो ने लगभग 40 हजार रु नगद एवम पंद्रह महंगी स्मार्ट फोन सहित लगभग 3 लाख रु की समान चोरी कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मोबाइल दुकान के मालिक प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे, रविवार सुबह जब उसने दुकान खोला तो देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।पीछे का दरवाजा तोड़ा हुआ पाया और छत के ऊपर का प्लास्टिक का सिटा उजाड़ा हुआ था।जिसमें चालीस हजार नगदी एवम पंद्रह स्मार्ट फोन मोबाइल सहित लाखों रुपये की सामान चोरों ने अपना हाथ साफ कर ले गया।
जिसके बाद दुकानदार ने इस मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दी,तत्काल जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ प्रमोद केशरी, इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं थाना प्रभारी बुधराम सामद, पीएसआई निमिर हेससा ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।एवम जांच में जुट गए। वही एसडीपीओ प्रमोद केशरी ने दुकान से चोरी हुए सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच किया। इस दुकान में चोरी की घटना प्लानिग तरीके से की गयी। सरस्वती पूजा में डीजे बजना, और पड़ोस में शादी विवाह में लोगो का ब्यस्तता का चोरों ने काफी फायदा उठाया है। *चोरो ने दुकान चोरी में घटना को इस तरह दिया अंजाम* मोबाइल दुकान में चोरी करने आये चोरो ने दुकान के पीछे दीवार को फांद कर छत पर लगे प्लास्टिक के सीट को कबाड़ा और छत से नीचे कमरा में प्रवेश किया।
उसके बाद दुकान में लगे सिसिटीभी कैमरे का मेन स्विच को काट दिया। बाद चोरो ने दुकान के बीच मे लगे आखरी दरवाजा को तोड़ कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। चोरो ने दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे के मेन वायरिंग तार को काट दिया,साथ ही दुकान में रखे 15 स्मार्ट फोन सहित चालीस हजार रुपये नगद आसानी से उड़ा ले गए। पहले भी घट चुकी है दुकान से चोरी की घटना, लेकिन पुलिस के पकड़ में चोर नही आये है। पिछले वर्ष विशुनपुरा मुख्यालय बाजार क्षेत्र के किराना दुकान सहित कयी छोटी मोटी चोरी की घटना घट चुकी है, लेकिन पुलिस ने चोर को पकड़ने में असफल रही है।जिसके बाद इस वर्ष की यह बड़ी चोरी की घटना घटी है। *दुकान की निगरानी में लगाया गया था सीसीटीवी कैमरे* मोबाइल दुकान के मालिक प्रशांत गुप्ता ने दुकाम की निगरानी में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गए थे।
लेकिन चोर ने इस कैमरे की नजर को भेद कर दुकान से चोरी कर आसानी से चले गए। *व्यवसायी संघ ने इस घटना को लेकर किया घोर निंदा* वही व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाष गुप्ता ने कहा कि विशुनपुरा बाजार में अभी तक के सबसे बड़ी यह घटना है, इस घटना को लेकर यहाँ के व्यवसायियों में काफी दहसत बना हुआ है। जिस पर प्रसासन से अविलंब चोरो को पकड़ते हुए कारवायी की मांग किया है। वही एसडीपीओ प्रमोद केसरी ने कहा कि मोबाइल दुकान से चोरी की घटना को गहनता से जांच की जारही है,बहुत जल्द ही चोरी में संलिप्त चोरो को पकड़ लिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play