गढ़वा :
भाजपा नेता व पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने गढ़वा के विधायक व पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का नाम लिए बगैर भैया जी का संज्ञा देते हुए आरोप लगाया है कि भैया जी ईस्ट इंडिया कंपनी के तर्ज पर गढ़वा जिले में बालू और खनिज संपदा का दोहन करा रहे है।
श्री तिवारी ने आज गढ़वा स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन भैया जी के इशारे पर बालू घाटों पर जाकर वैसे स्थानीय ट्रैक्टर वालों को पकड़ना बंद करें जो ट्रैक्टर से प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय निर्माण आदि योजना के लिए बालू लाते हैं अन्यथा ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने को विवश होगी।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा की भैया जी भाषा के मामले में भी भारी नौटंकी करते हैं उन्होंने गढ़वा में मीडिया को एक पत्र जारी कर थमा दिया कि वे हिंदी भाषा को जे पी एस सी सी में शामिल कराना चाहते हैं मुख्यमंत्री के नाम इसके लिए पत्र भेजा है।उन्होंने कहा कि भैया जी बता दें कि मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया वह पत्र कहां गया? श्री तिवारी ने कहा कि सत्ता की मलाई खा रहे हैं और नौटंकी दिखा रहे हैं कि वे हिंदी भाषा को हिमायती हैं। उन्होंने कहा कि यदि हिंदी भाषा के हिमायती हैं तो उन्हें तत्काल मंत्री पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए क्योंकि इनका सरकार उनके पत्र के अनुरूप काम नहीं कर रही है, ऐसे में गढ़वा जिले के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पाएगा।
श्री तिवारी ने कहा कि बालू एक बड़ा मुद्दा गढवा के लिए है जिस हिसाब से भैया जी के द्वारा बालू ट्रक से दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है आने वाले दिनों में गढ़वा के लोगों को मक्का भुनने के लिए भी दूसरे राज्यों से बालू लाने को विवश होना पड़ेगा क्योंकि जब एलजीटी रोक थी तब भैया जी के द्वारा एक खास तरह का मशीन लाकर नदी के बाढ़ के बीच से बालू निकालकर दूसरे राज्यों में बेचा गया। जिसमें खुलम खुला एलजीटी कानून का उल्लंघन किया गया तब अधिकारी आंख मूंद कर बैठे रहे और आज छोटे-मोटे गांव के लोगों का ट्रैक्टर पकड़ने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
श्री तिवारी ने एसआई लालजी यादव के मौत प्रकरण पर कहा कि दरअसल में इसमें भैया जी और पलामू प्रशासन की संलिप्तता है तभी जब हाईकोर्ट में जनहित याचिका किसी के द्वारा दायर किया गया तो उसे याचिका उठाने की धमकी दिलवाया जा रहा है।
तिवारी ने कहा कि यदि गढ़वा जिले से बालू एवं खनिज संपदा का इसी तरह से भैया जी के इशारे पर दोहन होता रहा तो भाजपा विधानसभा से लेकर सड़क तक आंदोलन करने को बाध्य होगा। पत्रकार वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान विवेकानंद तिवारी भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौबे आदि मौजूद थे।