whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281318
Loading...


वार्ड वाइज 10 युवाओं की टोली खड़ा करें ;रितेश

location_on गढ़वा access_time 06-Feb-22, 03:14 PM visibility 647
Share



वार्ड वाइज 10  युवाओं की टोली खड़ा करें ;रितेश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे मौजूद थे। मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो हर वार्ड से लेकर बुथ स्तर पर 10 युवाओं की टोली खड़ा करेगा। उन्होंने कहा कि भाजयुमो गढ़वा में युवाओं का एक बड़ा फौज खड़ा करेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा शहर सहित जिले भर में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है बैठक में यह तय हुआ कि इंडिया गेट पर सुभाषचन्द्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार पत्र भेजा जाएगा। साथ ही इंडिया गेट पर सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में चौक चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने झारखंड में युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का काम किया है जिस तरह से हेमंत सोरेन सरकार ने 2021 को नियुक्ति बर्ष घोषित कर रखा था लेकिन किसी को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गढ़वा जिला के प्रशिक्षित बेरोजगारों को भत्ता देने के लिए चार करोड़ रुपए भेजा था उसे वापस मंगा लिया। इससे यह साबित हो गया कि झामुमो सरकार युवाओं को रोजगार बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर ठगने का काम कर रही है। इस मामले को लेकर युवाओं में काफी गुस्सा है उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार बनने के दो साल बाद भी युवाओं को रोजगार के लिए दुसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है झारखंड में नौकरी के लिए सरकार गैर सरकारी संस्थाओं में लाखों पद खाली पड़ा है लेकिन हेमंत सरकार के कमजोर इच्छाशक्ति के कारण गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड के युवा दुसरे राज्यों में भटकने को मजबूर हैं उन्होंने कहा कि झारखंड में जब भाजपा सरकार बनेगी तब ही युवाओं को रोजगार मिलेगा।
झामुमो सरकार सिर्फ युवाओं को धोखा दे कर अपना मुख्यमंत्री कार्यकाल पुरा करने में लगी हुई है। भाजयुमो गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया ने कहा कि गढ़वा नगर मंडल में युवाओं का एक बड़ा फौज खड़ा कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया उपाध्यक्ष उमेश मेहता महामंत्री पियुष वैद्य मंत्री राजन रजक रंजीत कुमार हिमांशु गौतम कुमार सोनु चौबे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play