गढ़वा :
गढ़वा कचहरी रोड एनएच 75 पर रविवार की सुबह चमारू मिस्त्री के घर के समीप कार की चपेट में आने से दो व्यक्ति घायल हो गए हैं।

घायलों में कल्याणपुर गांव निवासी सरवन राम की पत्नी प्रभादेवी तथा मुस्ताक खान का नाम शामिल है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों घायल एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा मजदूरी करने के लिए आ रहे थे इसी बीच एनएच 75 पर चमारों मिस्त्री के समीप मोटरसाइकिल से रोड क्रॉस करने के दौरान कार की चपेट में आ गया जिससे कि दोनों घायल हो गया घटनास्थल पर सदर थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पहुंच कर घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया एवं दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया है मामले की छानबीन पुलिस कर रही हैं।