whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281872
Loading...


कांग्रेसियों ने भड़ास निकाली मंत्री बादल पर, निशाने पर थे मिथिलेश, पर जेएमएम ने खीझ उतारी भाजपा के पूर्व विधायक पर

location_on गढ़वा access_time 05-Feb-22, 07:35 PM visibility 680
Share



कांग्रेसियों ने भड़ास निकाली मंत्री बादल पर, निशाने पर थे मिथिलेश, पर जेएमएम ने खीझ उतारी भाजपा के पूर्व विधायक पर


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गठबंधन सरकार के घटक दलों में खटपट चलती ही है। बीते दिनों राजद को अपनी अपमानित किये जाने का राग बज रहा था तो पिछले दिनो जिले के दौरे पर आये प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख पर पुराने कांग्रेसियों ने जमकर हमला बोला। इसकी पटकथा बीते 26 नवंबर को घंटाघर के उद्घाटन के दिन ही लिखी जा चुकी थी। सीएम के दौरे पर आने से कांग्रेस नेताओं को अपनी चमक दमक बढाने का मौका मिला था पर स्थानीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर के चहेते नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल से सभी कांग्रेसियों को बलपूर्वक बाहर करा दिया था। हजारों लोगों के सामने जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि और बडे नाम वाले नेताओं ने वहीं जमीन पर बैठकर नारा लगाते रह गये और सीएम के साथ आये कृषि सह जिले के 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के प्रभारी मंत्री बादल न तो कांग्रेसियों के पास गये न ही कोई बात करना मुनासिब समझा।
पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी भी कार्यक्रम बीच में छोड कर लौट गये। वहीं इस घटना के कारक अधिकारी संजय को मंत्री ने घंटाघर का जिम्मा देते हुए सम्मानित किया। कांग्रेसियों ने इसका बदला पिछले दिनो सार्वजनिक तौर मंत्री बादल को खूब खरी-खोटी सुना कर लिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी ने मंत्री बादल को तत्काल इस्तीफा देने की चुनौती दे डाली।वहीं अलख चौबे ने अगले चुनाव में खुल कर विरोध करने का ऐलान कर दिया। सोशल मीडिया में इसको वायरल होने के बाद डेमेज कंट्रोल करने के लिए झामुमो नेताओं ने कांग्रेसियों को निशाने पर लेते हुए इसके लिए भाजपा नेता और पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी की चाल बता रहे हैं। जिला प्रवक्ता ने बयान में कहा कि मंत्री पर गलत आरोप लगाने वाले कांग्रेसी नेता ही संदिग्ध चरित्र के हैं।
वहीं भाजपा ने इस मामले से किनारा करते हुए इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह कांग्रेस के नेताओं और उनके मंत्री के बीच की बातचीत है इससे किसी को क्या लेना देना? ऐसे में जेएमएम को भी इसमें नहीं आना चाहिए। भाजपा का इससे दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। वैसे भी यह निक्कमी सरकार आपसी खींचतान से जनता का कोई काम नहीं कर रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play