रमना :
रमना- वन विभाग के अधिकारियों ने डंडई पुलिस के साथ मिलकर शनिवार के अप्राह्न डंडई में लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया| इस दौरान डंडई निवासी रामगुलाम साह के घर में छुपा कर रखे गए 57 अदद सखुआ का चौखट बरामद किया गया|
छापेमारी अभियान में वन प्रमंडल गढ़वा उत्तरी के वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा, रमना के प्रभारी वनपाल नीरज कुमार, वनरक्षी सचीन कुमार के अलावे डंडई थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान और वन विभाग के कर्मी शामिल थे|वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा ने बताया कि डंडई और आसपास के क्षेत्रों में अवस्थित जंगलो से बेशकीमती पेड़ों की कटाई और कारोबार की सूचना मिलने के बाद टीम बनाकर छामेमारी अभियान चलाकर लकड़ी को जब्त किया गया है |फिलहाल जिसके घर से लकड़ी बरामद किया गया है वह छापेमारी के पूर्व भागने में सफल रहा|फलस्वरुप किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी।