गढ़वा :
भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने राष्ट्रीय कार्यक्रम माइक्रो डोनेशन अभियान में तेजी लाने को लेकर मंडल स्तर पर प्रभारी बनाया है ।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो गढ़वा जिला में माइक्रो डोनेशन अभियान को सफल बनाने को लेकर जिले के सभी मंडल स्तर पर प्रभारी बनाया गया है मंडल प्रभारी माइक्रो डोनेशन अभियान को लेकर मंडल में प्रवास करेंगे एवं मंडल कमिटी के साथ मिलकर अभियान को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि माइक्रो डोनेशन अभियान के माध्यम से भाजपा के जो समर्थक है उनके पास भाजपा को आर्थिक रूप से सहयोग करने का एक अवसर है भाजयुमो माइक्रो डोनेशन अभियान चलाकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो का माइक्रो डोनेशन अभियान कार्यक्रम 11 फरवरी तक चलेगा। इसमें पांच रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक डोनेशन कर सकते हैं यह पैसा आनलाईन के माध्यम से सीधा पार्टी फंड में जाएगा अबतक गढ़वा जिला के विभिन्न मंडलों से अठारह सौ लोग माइक्रो डोनेशन अभियान में शामिल हुए हैं आगे भी लगातार हर दिन अलग अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि माइक्रो डोनेशन अभियान में शामिल होने के लिए जिला के सभी मंडल में लिंक उपलब्ध कराया गया है इस अभियान में गांव शहर हर जगह से लोगों का समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि माइक्रो डोनेशन अभियान को गति देने के लिए जिला भर के सभी मंडल के लिए प्रभारी का घोषणा किया जिसमें अविनाश पासवान को नगर मंडल गढ़वा कुमार रविशंकर को गढ़वा ग्रामीण मंडल अभिमन्यु तिवारी को गोवावल मंडल नीतीश तिवारी को डंडा मंडल डॉ लालमोहन को मेराल दक्षिणी मंडल अभिमन्यु गुप्ता को मेराल उत्तरी मंडल अखिलेश उरांव को चिनियां मंडल जितेंद्र चौबे को रमकंडा मंडल दिनेश गुप्ता को रंका उत्तरी मंडल विकास तिवारी को रंका दक्षिणी मंडल अनिमेष दुबे को भंडरीया मंडल नवीन जायसवाल को बड़गड़ मंडल संजय कमलापुरी को कांडी मंडल रामानुज सिंह को बरडीहा मंडल शिवम् भारद्वाज को मझीआंव शहरी मंडल अजीत तिवारी को मझीआंव ग्रामीण मंडल हैप्पी प्रताप शाही को हरिहरपुर मंडल राजीव रंजन पासवान को भवनाथपुर मंडल जितेंद्र दीक्षित को केतार मंडल जय प्रकाश गुप्ता को खरौंधी मंडल कंचन रवि को बिशुनपुरा मंडल लक्ष्मीकांत पाण्डेय को रमना मंडल रत्नेश ठाकुर को डंडई मंडल अखिलेश यादव को धुरकी मंडल रुपेश अग्रवाल को सगमा मंडल संजय जायसवाल को श्री बंशीधर नगर मंडल एवं अरुण तिवारी को श्री बंशीधर ग्रामीण मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मंत्री शिवम् भारद्वाज जिला मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।