गढ़वा :
गढ़वा गढ़वा शहर के जिला परिषद कंपलेक्स में एन एच प्रगति एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित प्रगति इंस्चुयूट का 12 वां स्थापना दिवस सह निदेशक इनिजिनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया ।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भाषण एंव नाटक का भी आयोजन किया गया।जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक गीत,नृत्य न नाटक प्रस्तुत किया।मौके पर निदेशक ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि पिछले 12 सालों से गढवा में कप्यूटर के शिक्षा दे रहे है।संस्थान के कई विद्यार्थी आज अलग अलग जगहों पर नॉकरी कर रहे है।उन्होंने कहा कि पूरे जिला में कंप्यूटर शिक्षा को सर्व सुलभ उपलब्ध कराना ही उनका संस्थान खोलने का उद्देश्य था जिसका आज परिणाम दिख रहा है।
मो अंसारी ने कहा कि आने वाला समय में कम से कम शुल्क में सभी को शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। अपने को लेकर उद्देश्य वे लगातार बढ़ रहे है जिसकी कड़ी में धुरकी सहित कई जगहों भी कॉलेज और स्कूल की स्थापना किया गया है जहाँ हजारो विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है।सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत में नंदनी गृप को प्रथम ,नृत्य में रंजीता गृप को प्रथम,नाटक में अभिषेक ग्रुप को प्रथम तथा भाषण में नंदनी गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुय।सभी प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन अलीराजा एंव विकास रवि ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर शिक्षक खालिद असरफ़, प्रियंका कुमारी,पूजा कुमारी,उमेश कुमार,असलम अंसारी,प्रतिमा कश्यप,संगीता कुमारी, महमूद अंसारी,नैंसी,लवली,राहुल कुमार,हिमांशु कुमार आदि लोग उपस्थित थे।